उत्तर भारत में ठण्ड ने ठिठुराया, दिल्ली में अगले 4 दिनों तक रहेगी शीतलहर
उत्तर भारत में मंगलवार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं और दिल्ली के हिस्सों में अगले चार दिनों में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। इतना ही नहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अगले चार दिनों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बता दे सफदरजंग वेधशाला में भी मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेधशाला ने रविवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था।
All India Weather Forecast & warning video based on 08:30 hours IST of 23-12-2020 pic.twitter.com/0zm6IRGS7a
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 23, 2020
क्या है घाटी का हाल।
कश्मीर में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है। घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते तक मौसम के शुष्क और ठंडा रहने की संभावना जताई है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।
As per available data, no Cold Day condition was observed over the country. 24 Hours Tendency shows negative trends (decrease by 1-2°C) over the Northwest India except East UP.
Maximum Temp., their Departure and 24 hours Tendency over the Plains of North India Dated 22.12.2020 pic.twitter.com/nSGUAthVIQ— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 22, 2020
अधिकारियों ने कहा कि घाटी में रात के तापमान में गिरावट जारी है, वहीं कुछ स्थानों पर पारे में मामूली सुधार भी हुआ है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटक स्थल का पारा भी पिछली रात के न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जो शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
Cold Wave at many pockets over Punjab and at isolated pockets over Haryana & Chandigarh.
24 hours tendency in Minimum Temperatures shows negative trends( decrease of 1 to 2 deg) over most parts of north-west India. pic.twitter.com/pNiA3sP3by— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 23, 2020
उत्तरप्रदेश में भी ठण्ड ने लोगों को ठिठुराया।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का चुर्क 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाकों में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड वाली स्थितियां बनने का पूर्वानुमान लगाया है।
Fall in minimum temperature by 1-3°C over some parts of plains of northwest India and central India during next 3 days. No significant change in minimum temperature over some parts of west India during next 2 days and rise by 2-3°C thereafter for subsequent 3 days.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 22, 2020
♦ Ground Frost conditions at isolated pockets very likely over Jammu, Kashmir, Ladakh, Gilgit-Baltistan & Muzaffarabad, Himachal Pradesh, Uttarakhand and Punjab during next 3 days and over Haryana, Chandigarh & Delhi, East Uttar Pradesh and Rajasthan during next
2 days.— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 22, 2020





