ताज़ा खबरेंभारत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अनोखी चोरी, SUV से आए बदमाशों ने चुराए 5 लाख के अंडे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद चौकाने और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यह मामला चोरी का है. चोरी भी ऐसी वैसी नहीं 5 लाख के अंडों की चोरी. जी हां मजेदार बात तो यह है कि यह चोरी जितनी हैरान करने वाली है उससे कहीं ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि यह चोरी बदमाशों ने एसयूवी से की है.

 

दरअसल 19 जून को एसयूवी में सवार पांच बदमाशों ने हरियाणा से आ रहे एक ट्रक को बीच रास्ते में रोक लिया जिसमें अंडे लदे हुए थे. पांचों बदमाशों ने अंडे से भरे ट्रक को लूट लिया और मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गाड़ी को रोकने के बाद ट्रक डाइवर मोतीलाल और उसके साथी को ट्रक से उतारकर जमकर पीटा. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ट्रक से करीब 5 लाख के अंडे की चोरी की गई है.

वहां से जा रहा लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहु्ंचकर घायल ट्रक चालाक और उसके साथी को अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही इस मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हाईवे में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पांचों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button