ताज़ा खबरेंभारत

उत्तरप्रदेश : उन्नाव मामले में दोनों पीड़ित लड़कियों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले ने एक बार फिर वहां सुरक्षा के मुद्दे को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल यहाँ उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में बुधवार रात तीन नाबालिग दलित लड़कियां खेत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं। इनमें दो लड़कियों की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरी की हालत बहुत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

इसी बीच आज उन्नाव कांड में मृत मिली दोनों लड़कियों का आज अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बता दे पुलिस की मौजूदगी में ही परिवार ने घटनास्थल के पास ही खेतों में लड़कियों को दफनाया है।

परिवार के खेत में ही हुआ अंतिम संस्कार।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों का अंतिम संस्कार परिवार के ही खेत में हुआ। इस दौरान पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है।

मर्डर का केस दर्ज, पोस्टमार्टम भी हुआ।

जिस दिन से तीनों लड़किया खेत में मिली है उस दिन के बाद से ही आरोप – प्रत्यारोप का सिलसिला प्रदेश की राजनीती में शुरू हो गया था। इसी बीच यूपी पुलिस ने इस मामले में मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े : भारत में दर्ज 13,193 नए मामले और 97 की मौत, महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को देख नई गाइडलाइन्स जारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये हुआ खुलासा।

जिन दो लड़कियों की मौत हुई है, उनकी शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कल ही सामने आयी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी मौत किसी तरह का जहरीला पदार्थ देने से हुई है हालांकि ये पदार्थ क्या था, इसकी जानकारी मिलनी अभी बाकी है। बता दे उन्नाव पुलिस की ओर से मामले की जांच करने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला।

दरअसल, ये हादसा उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठकपुर के मजरे बबुरहा में बीते बुधवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब उस वक़्त हुआ जब बुआ और भतीजी खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। जिसके बाद शाम को खेत में तीनों लड़कियां कपड़े से बंधी मिली थी। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। लेकिन जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो दो मृत निकलीं, जबकि तीसरी की हालत गंभीर थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button