ताज़ा खबरें

ईरान ने इज़राइल पर किया हवाई हमला, कई ड्रोन और मिसाइलें दागी

ईरान और इज़राइल के बीच शनिवार देर रात से जंग छिड़ गयी है। यह जंग उस वक़्त शुरू हुई जब ईरान ने शनिवार देर रात इज़राइल पर कई हवाई हमलें किया। हालांकि ईरानी ड्रोन को इजरायल के आयरन डोम ने रोक लिया है।

बता दें कि ईरान के इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ आपातकालीन बैठक की। जहां उन्होंने इजराइल के खाथ खड़े होने की बात कही। इसके साथ ही कई  अन्य देशों ने भी ईरान के इस हमलें की निदा की।

  • इजराइली सेना ने शनिवार देर रात ईरान द्वारा किए गए हमलों की जानकारी दी। इजराइल ने बताया कि ईरानी सेना ने उन पर करीब 200 ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है। जिन्हें इजराइल के आयरन डोम ने ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलों को रोका।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल के मिलिट्री बेस को नुकसान पहुंचा है। वहीं एक बच्ची भी घायल हुई है।
  • वहीं ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि ‘ख़ास लक्ष्यों’ को निशाना बनाने के मक़सद से हमला किया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र में ईरानी मिशन ने अमेरिका को “दूर रहने” की चेतावनी देते हुए कहा, “अगर इजरायली शासन ने एक और गलती की, तो ईरान की प्रतिक्रिया काफी गंभीर होगी।” इसमें कहा गया कि अब इस मामले को समाप्त समझा जाना चाहिए।

दरअसल, 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एम्बेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इजराइल पर अटैक करने की धमकी दी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button