ताज़ा खबरें

इटली की पीएम मेलोनी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, भारत और इटली के बीच एक स्टार्टअप ब्रिज की स्थापना होगी

इटली की पीएम मेलोनी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, भारत और इटली के बीच एक स्टार्टअप ब्रिज की स्थापना होगी

 

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार को प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इतालवी काउंटरपार्ट में हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई, जिसमें आपसी सहयोग व देशों के बीच मजबूत संबंधों पर चर्चा हुई।

 

इसके बाद पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इटली की पहली भारत यात्रा पर उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करता हूं। पिछले वर्ष के चुनावों में इटली के नागरिकों ने उन्हें प्रथम महिला एवं सबसे युवा PM के तौर पर चुना। इस एतिहासिक उपलब्धि पर मैं उन्हें और देशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत और इटली अपने द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं और इस अवसर पर हमने भारत-इटली साझेदारी को सामरिक भागीदारी का दर्जा देने का निर्णय लिया है। हमने अपने आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया है।

उन्होंने स्टार्टअप ब्रिज की चर्चा करते हुए कहा कि भारत और इटली के बीच एक स्टार्टअप ब्रिज की स्थापना की आज घोषणा हो रही है, जिसका हम स्वागत करते हैं। हमने दोनों देशों की सेनाओं के बीच नियमित रूप से संयुक्त एक्सरसाइज और ट्रेनिंग कोर्स आयोजित करने का निर्णय लिया है। हम इंडो-पैसिफिक में इटली की सक्रीय भागीदारी का भी स्वागत करते हैं। यह बहुत ख़ुशी की बात है कि इटली ने इंडो पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव में शामिल होने का निर्णय लिया है।

इस बीच इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि हमारे भव्य स्वागत के लिए मैं PM और भारत का धन्यवाद करती हूं। यह हमारी मित्रता का सबूत है कि हम द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं। हमने हमारे संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए तय किया है कि हम हमारी साझेदारी को सामरिक साझेदारी में बदलेंगे। उन्होंने कहा कि हमने भारत प्रशांत महासागर पहल के लिए विचार करने का फैसला किया है और हमने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि हम अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में विश्वास करते हैं। जो संप्रभुता और कुल अखंडता के नियमों पर आधारित होना चाहिए।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button