इजराइल-हमास युद्ध में एक मिसाइल हमले के दौरान कवरेज करने वाले पत्रकार की मौत, टीम के छह सदस्य हुए घायल
इजराइल-हमास युद्ध में एक मिसाइल हमले के दौरान कवरेज करने वाले पत्रकार की मौत, टीम के छह सदस्य हुए घायल
इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। हमास को अब नेस्तनाबूद करने के लिए इजराइल लगातार हमले कर रहा है। इस बीच दक्षिणी लेबनान में बीते शुक्रवार को इजराइली सेना की ओर से किए एक मिसाइल हमले में न्यूज एजेंसी रायटर्स के एक वीडियो पत्रकार की मौत होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में छह अन्य पत्रकार भी घायल हुए हैं। मारे गए पत्रकार की पहचान इसाम अब्दल्लाह के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि रायटर्स ने बयान जारी कर बताया कि मिसाइल हमले के समय इसाम अब्दल्लाह ब्रॉडकास्टर्स को लाइव वीडियो सिग्नल मुहैया कर रहे थे। उसी दौरान एक तेज धमाका उनके पास हुआ, जिससे वहां चीख पुकार मच गई। न्यूज एजेंसी ने पत्रकार की मौत पर दुख जाहिर किया और पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की। रायटर्स के दो अन्य पत्रकार थाएर अल सूडानी और माहेर नाजेह भी इस हमले में घायल हुए हैं। हालांकि दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
WARNING: GRAPHIC CONTENT
Reuters videographer Issam Abdallah was killed while working in southern Lebanon on Friday. Issam was part of a Reuters crew providing a live video signal https://t.co/r6BHxuSROn pic.twitter.com/DZLyIZAzbo— Reuters (@Reuters) October 13, 2023
इजरायल लगातार गाजा पट्टी और लेबनान पर हमले कर रहा है। इसी बीच युद्ध की कवरेज कर रहे अल जजीरा और एजेंस फ्रांस-प्रेस सहित पत्रकारों का समूह इजराइल सीमा के करीब अल्मा अल-शाब के पास काम कर रहा था, यह इलाका इस्राइली सीमा के नजदीक है और यहीं पर इस्राइली सेना और लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्ला के बीच लड़ाई चल रही है।





