ताज़ा खबरेंभारत

इंदौर में महिला सब्जी विक्रेता ने निगम अधिकारियों को फर्राटेदार इंग्लिश में लताड़ा, देखें वीडियो

हमारे देश में टैलेंट और शिक्षा की कोई कमी नहीं है और यहाँ ना ही यहाँ शिक्षा के आधार पर लोग अपने – अपने काम को चुनते है। रोज़गार के मामले में जिसे जो काम पसंद है वो उसे चुन लेता है और ऐसे ही एक घटना का साक्ष्य तब मिला जब इंदौर में एक सब्जी बेचने वाली महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलने लगी।

दरअसल एमपी के इंदौर में सब्जी बेचने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे महिला इंग्लिश में नगर निगम वालों को तब लताड़ देती है। ये घटना तब होती है जब नगर निगम के अधिकारी वहाँ सब्जी के ठेले हटाने के लिए वह आते है।

Vegetable Seller

मालवा मिल चौराहे पर डॉ रईसा अंसारी (सब्जी बेचने वाली महिला) ने प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाए. वायरल वीडियो में उन्होंने कहा हम लोग क्या करें, प्रधानमंत्री या कलेक्टर के घर जाकर मर जाएं या निगम के गले पड़ें? अफसर, महिला की बात सुनते ही रह गए. निगम के ठेले हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए डॉ रईसा ने कहा कि – सब्जी बेचना उनका पुश्तैनी काम है. ये काम उसे पिता भी 60 साल से कर रहे है।

ये भी पढ़े : फेमस यूट्यूब स्टार प्यूडीपाई ने वीडियो बनाकर दी सुशांत को श्रद्दांजलि

महिला ने की है पीएचडी।

महिला से जब पूछा गया की उन्होंने क्या पढ़ाई की है तो जवाब में महिला कहती है की मैंने पीएचडी की है। उनकी इस फर्राटेदार इंग्लिश के बाद लोग उनकी इस बात को मानने के लिए मजबूर भी हो गए।

पीएचडी के बाद क्यों नहीं चुना रोज़गार का दूसरा साधन –

उनका कहना है कि प्राइवेट नौकरी कोई नौकरी नहीं होती। और वैसे भी आज कि तारीख में कौन नौकरी देगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button