ताज़ा खबरें

इंदौर में दर्दनाक हादसा, लापरवाही के चलते 12 साल की बच्ची को लेकर कुंड में जा गिरी कार

इंदौर में दर्दनाक हादसा, लापरवाही के चलते 12 साल की बच्ची को लेकर कुंड में जा गिरी कार

 

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक टूरिस्ट स्पॉट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ बीते मंगलवार को जिले से 40 किलोमीटर दूर लोधिया कुंड में एक कार अचानक जा गिरी। गौरतलब है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त कार में 12 साल की बच्ची भी सवार थी। जैसे ही कार कुंड में गिरी, लड़की के पिता वहीं पास में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत बेटी को बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी। बेटी और उसके पिता को कुंड से बाहर निकाल लिया गया। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस हादसे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की कार कैसे कुंड के पास आकर उसमें गिर गयी। कर जैसे ही कुंड में गिरने वाली थी कार के एयर बैग भी खुल गए। वीडियो में देखा जा सकता है कार के कुंड में गिरते ही एक शख्स भी कार के साथ कूद गया। यह देख वहां आसपास मौजूद लोग भी चिल्ला पड़े।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NewsMobile (@newsmobileindia)

बताया जा रहा है कि हादसा रविवार देर शाम हुआ। एक कपल अपनी 12 साल की बेटी को लेकर कुंड में घूमने पहुंचा था। पिता ने कार को वहीं कुंड के किनारे खड़ा कर दिया। वो भी बिना हैंडब्रेक लगाए। उनकी पत्नी और वो तो कार से बाहर निकल आए। लेकिन बेटी कार में ही बैठी रही। तभी अचानक से कार फिसलकर कुंड में जा गिरी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button