ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन

टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे थे। बिक्रमजीत केवल 52 साल के थे और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बॉलिवुड के कई सिलेब्स ने बिक्रमजीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज सुबह Covid के कारण अभिनेता मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वे एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी थे जिन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।”

https://twitter.com/ashokepandit/status/1388328529318666247?s=20

आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल

दरअसल ये बात बहुत ही कम लोग जानते है कि बिक्रमजीत कंवरपाल ने साल 2003 में इंडियन आर्मी से रिटायर होने के बाद ऐक्टिंग में डेब्यू किया था।

ये भी पढ़े : कोरोना संकट के बीच केंद्र द्वारा राज्यों को बड़ी राहत, जारी की गई 8873 करोड़ की पहली किस्त

इन फिल्मों में दिखा चुके है अपना दम।

बिक्रमजीत ने ‘पेज 3’, ‘पाप’, ‘कॉरपोरेट’, ‘अतिथि तुम कब जाओगे’, ‘मर्डर 2’, ‘हे बेबी’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘आरक्षण’, ‘2 स्टेट्स’, ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ और ‘द गाजी अटैक’ सहित अन्य फिल्मों में अपन दम दिखाया है। बिक्रमजीत बॉलीवुड ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी काम चुके हैं। फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों जैसे दीया और बाती हम, ये हैं चाहतें, दिल ही तो है और 24 में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।

इधर उनके निधन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अब एक्टर के निधन पर लगातार फैंस और स्टार्स सोशल मीडिय पर दुख जाहिर कर रहे है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button