ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

आर्थिक संकट को लेकर प्रियंका गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, कहा चकाचौंध दिखा कर आर्थिक सुधार नहीं होता

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को मौजूदा आर्थिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की बात करने और मीडिया की सुर्खियां बनने से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं होगा।

कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर लिखा, “चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते। निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है। मगर भाजपा सरकार इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही। आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में ये मंदी ‘स्पीड ब्रेकर’ है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है। ”

ALSO READ: यूपी: हरदोई में अंतरजातीय संबंधों के चलते दलित युवक को जिंदा जलाया, सदमे में मां की मौत

कांग्रेस नेता के ये बयान एक व्यवसाय वेबसाइट द्वारा एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद आए, जिसमें दावा किया गया था कि वैश्विक निवेशक भारतीय बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं, आर्थिक मंदी के बाद.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button