आज मनाई जा रही है कार्तिक पूर्णिमा, श्रद्धालुओं ने नदी किनारों पर लगाई डुबकियां, यहाँ देखें तस्वीरें

आज मनाई जा रही है कार्तिक पूर्णिमा, श्रद्धालुओं ने नदी किनारों पर लगाई डुबकियां, यहाँ देखें तस्वीरें
देश में आज यानी 15 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान और नदियों के किनारे दीपक जलाने पर कई गुना पुण्य लाभ मिलता है। पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर 2024 को सुबह 06 बजकर 19 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 16 नवंबर 2024 को सुबह 02 बजकर 58 मिनट हो होगा।
कार्तिक पूर्णिमा को भगवान विष्णु की अपार कृपा बरसती है। इस दिन गंगा स्नान से शरीर में पापों का नाश एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ नदी किनारे घाटों पर उमड़ रही है। नीचे देखें तस्वीरें-
जबलपुर, मध्य प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।
#WATCH जबलपुर, मध्य प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/PA1gq0hRVe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2024
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार के पटना में श्रद्धालुओं ने दीघा घाट पर गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई।
पटना, बिहार: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीघा घाट पर गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई।#Bihar pic.twitter.com/soS3su5LON
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 15, 2024
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। pic.twitter.com/h4iVHN8PJg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2024
उत्तराखंड के हरिद्वार 15 नवंबर को मनाई जाने वाली देव दीपावली से पहले हर की पौढ़ी पर दीए जलाए गए।
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: 15 नवंबर को मनाई जाने वाली देव दीपावली से पहले हर की पौढ़ी पर दीए जलाए गए। pic.twitter.com/KTnTwh4WHB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2024





