आज दिवाली पर शेयर बाजार की छुट्टी, फिर भी शाम को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानिए कितने से कितने समय तक कर सकेंगे निवेश

आज दिवाली पर शेयर बाजार की छुट्टी, फिर भी शाम को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानिए कितने से कितने समय तक कर सकेंगे निवेश
आज पूरे देश में दिवाली का योहार बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। दिवाली के शुभ अवसर पर अधिकतर दफ्तर बंद रहते हैं। इसी अवसर पर दलाल स्ट्रीट का शेयर बाजार भी बंद रहता है। लेकिन दिवाली के मौके पर शाम को कुछ समय के बाजार की ट्रेडिंग ओपन होगी। इस समय निवेशक आज के दिन भी शेयर बाजार में निवेश कर सकेंगे। इसी समय को मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है।
क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग
शेयर बाजार में हर साल दिवाली के दिन स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाता है। इसी सेशन को मुहूर्त ट्रेडिंग के नाम से जाना जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर शेयर बाजार में केवल एक घंटे के लिए निवेशक बाजार में ट्रेडिंग कर सकते हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश की परंपरा को बेहद खास और शुभ मानी जाती है।
क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का समय
दिवाली की शाम देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद बाजार में दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। बीएसई के अनुसार, 24 अक्टूबर को शाम छह बजे से प्री ओपन सत्र शुरू होगा जो 6.08 बजे समाप्त होगा। इसके बाद आम निवेशकों के लिए 6.15 बजे से कारोबार की शुरूआत होगी जो एक घंटे तक 7.15 बजे तक चलेगा। दिवाली के दिन निवेश को शुभ माना जाता है और इस दिन अधिकांश बड़े निवेशक या कंपनियां शेयर बाजार में खरीद बेच करती है।






evogene hgh kaufen
References:
http://www.annunciogratis.net