भारतराजनीति

आजम खान पर मायावती को सलाह देने के लिए जयाप्रदा के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा ने बसपा प्रमुख मायावती को सलाह देकर खुद को मुसीबत में डाल दिया है. समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ निजी टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171-जी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भाजपा नेता ने कहा था, “आजम खान द्वारा मेरे खिलाफ की गई टिप्पणियों को देखते हुए, मायावती आपको सोचना चाहिए कि उनकी एक्स-रे जैसी आंखें आप को भी कहां -कहां पड़ती होंगी.”

18 अप्रैल को एक चुनावी रैली के दौरान जयाप्रदा द्वारा की गई टिप्पणियों के आधार पर 20 अप्रैल को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

14 अप्रैल को, उत्तर प्रदेश के रामपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, आज़म खान ने कहा था, “मैं उन्हें (जयाप्रदा) रामपुर लाया। आप गवाह हैं कि मैंने किसी को उनके शरीर को छूने की अनुमति नहीं दी। उनके असली चेहरे की पहचान करने में आपको 17 साल लग गए, लेकिन मुझे 17 दिनों में पता चला कि वह खाकी अंडरवियर पहनती हैं.”

ALSO READ: आपका वोट नहीं मिलने पर भी आपके लिए काम करूंगा: मुसलमानों से बोले वरुण गांधी

अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाली जयाप्रदा के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के बाद, चुनाव आयोग ने खान पर शिकंजा कसा था और उन्हें 72 घंटों के लिए प्रचार करने से रोक दिया था.

जयाप्रदा और खान दोनों रामपुर लोकसभा सीट से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके लिए 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button