आईपीएल 2024: KKR बनाम RR के बीच मुकाबला आज, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा मैच

आईपीएल 2024: KKR बनाम RR के बीच मुकाबला आज, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा मैच
आईपीएल 2024 का 31वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच इस सीजन यह पहली भिड़ंत होगी। अब तक दोनों ही टीमों ने इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
आईपीएल में दोनों टीमों का अब तक 27 बार आमना-सामना हुआ है. इस दौरान 14 मैच केकेआर ने जीते हैं तो 13 मैचों में राजस्थान को जीत मिली है।
बता दें कि इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स – फिल साल्ट, सुनील नरेन, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा या अंगकृश रघुवंशी
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन और युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर- डोनोवन फरेरा/केशव महाराज.





