IPL 2024खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2024: दिल्ली ने दर्ज की सीजन की चौथी जीत, GT को चार रनों से दी मात, आखिरी बॉल तक फंसा था मैच

आईपीएल 2024: दिल्ली ने दर्ज की सीजन की चौथी जीत, GT को चार रनों से दी मात, आखिरी बॉल तक फंसा था मैच

 

आईपीएल 2024 का 40वां दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। लेकिन आखिरी में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराकर बाजी मार ली।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोए और 224 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन ही बना सकी। जवाबी बल्लेबाजी में गुजरात की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवाया दिया था। गिल 6 रन ही बना सके। इसके बाद साहा और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 82 रन की साझेदारी हुई। साहा 25 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। ओमरजई एक रन ही बना सके। साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 65 रन बनाए।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम को 220 रनों पर ही रोक दिया। टीम की ओर से रसिख दार सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। उनके साथ-साथ कुलदीप यादव ने 2 विकेट, वहीं मुकेश कुमार, अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्खिया ने 1-1 विकेट लेकर टीम में योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

गुजरात टाइटंस-

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर।

दिल्ली कैपिटल्स-

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button