IPL 2023खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, मुंबई को इस सत्र में मिली पहली जीत

आईपीएल 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, मुंबई को इस सत्र में मिली पहली जीत

 

आईपीएल 2023 सत्र का 16वां मुक़ाबला आज यानी 11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। यह मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल के इस सत्र की पहली जीत हांसिल की।  मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे रोहित शर्मा की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया।

मुंबई के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने केवल 4 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 41 रन बनाए। बाद में टिम डेविड और कैमरॉन ग्रीन ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर मुंबई को जीत दिला दी।

इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। वहीं, मुस्ताफिजुर रहमान को एक कामयाबी मिली। बता दें कि आईपीएल 2023 में दिल्ली की यह लगातार चौथी हार है।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

मुंबई की प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, रितिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन -पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिच नोर्टजे, मुस्तफिजुर रहमान।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button