IPL 2023खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: आज दोपहर 3:30 से RCB बनाम RR होगा मुक़ाबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2023: आज दोपहर 3:30 से RCB बनाम RR होगा मुक़ाबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL में आज रविवार को पहला मुक़ाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच दोपहर 3.30 पर खेला जाएगा। बता दें कि इन दोनों टीमों की अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। इनमें 12 मैच राजस्थान ने जीते हैं वहीं 13 मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीते हैं। दो मैच बेनतीजा भी रहे हैं।

यदि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें राजस्थान रॉयल्स बेहतर नजर आ रही है. उसने इस मैदान पर 8 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बेंगलुरु टीम 2 में ही खुद को बेस्ट साबित कर सकी है।

यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 3 बजे होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। जहां फ्री में यह मुकाबला देखा जा सकता है। यहां 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद लिया जा सकता हैं।

RCB संभावित प्लेइंग-11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई/कर्ण शर्मा (इम्पैक्ट प्लेयर), शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, वायने पर्नेल/डेविड विली और मोहम्मद सिराज

RR संभावित प्लेइंग-11 :जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर, कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग/युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट प्लेयर), आर अश्विन, जेसन होल्डर/एडम जाम्पा, ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button