खेल

आईएसएसएफ विश्व कप: दिव्यांश सिंह पंवार ने जीता रजत पदक, भारत के लिए ओलिंपिक के दरवाज़े खुले

अंजुम मौदगिल के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण जीतने के एक दिन बाद, दिव्यांष सिंह पंवार ने बीजिंग, चीन में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर भारत की पदक तालिका में एक और जीत जोड़ दी है.

रजत पदक जीतने के साथ, दिव्यांशु ने भारत के लिए एक ओलंपिक के दरवाज़े खोल दिए हैं.

17 वर्षीय दिव्यांष सिंह पंवार, जिनकी ये केवल दूसरी वरिष्ठ प्रतियोगिता थी, शुक्रवार को एक और स्वर्ण जीतने के बेहद करीब थे, लेकिन अंत समय में चीन के ज़िंग हुई स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफल रहे , जो 0.4 अंकों से आगे थे.

दूसरे स्थान पर अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए दिव्यांशु ने 249.0 का स्कोर बनाया, जबकि रूस के ग्रिगोरी शमाकोव ने 227.5 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया.

गुरुवार को अंजुम ने स्वर्ण जीतने के लिए एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में लियू रक्सुआन और यांग हैरन की शानदार चीनी जोड़ी को 17-15 से हराकर पहली बार दिव्यांशु के साथ टीम में नज़र आये.

फिर बाद में मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में एक और स्वर्ण जोड़ा.

भारत ने टूर्नामेंट में अब तक कुल तीन पदक जीते हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button