भारत

आईएल एंड एफएस के पूर्व एमडी और सीईओ रमेश बावा गिरफ्तार

आईएल एंड एफएस फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएफआईएन) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, रमेश बावा को विभिन्न संस्थाओं में अनियमितताओं की चल रही जांच के सिलसिले में शुक्रवार देर रात सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) ने गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले एसएफआईओ ने 1 अप्रैल को पूर्व चेयरमैन हरि शंकरन को भी गिरफ्तार किया था, जिन्हें धोखाधड़ी में शामिल होने और कर्ज़दाताओं को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

यह गिरफ्तारी तब हुई जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें संरक्षण देने से इनकार कर दिया था. इस महीने की शुरुआत में, एसएफआईओ ने पूर्व अध्यक्ष हरि शंकरन को धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार किया था.

हाल ही में, एक संवाददाता सम्मेलन में, आईएल एंड एफएस बोर्ड ने कहा था कि कंपनी का कुल 18,800 करोड़ रुपये का निवेश है, जिसमें से 10,700 करोड़ रुपये बाहरी कंपनियों और शेष समूह कंपनियों के लिए है.

ALSO READ: राहुल गांधी ने दी जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि

बावा ने सितंबर 2018 में आईएल एंड एफएस द्वारा हुई चूक के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके कारण वित्तीय बाजारों में कुछ समय के लिए उथल पथल मच गई थी.

आईएल एंड एफएस फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऋण उपकरणों और बैंक ऋण के माध्यम से 17,000 करोड़ रुपये से भी अधिक का उधार लिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button