आंध्र प्रदेश: विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड के मामले में CBI ने सीएम जगन मोहन रेड्डी के चाचा को किया गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश: विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड के मामले में CBI ने सीएम जगन मोहन रेड्डी के चाचा को किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाईएस भास्कर रेड्डी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई और मौजूदा सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चाचा विवेकानंद रेड्डी राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 15 मार्च, 2019 की रात पुलिवेंदुला में अपने आवास पर मृत पाए गए थे।
इस मामले को पहले राज्य की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा देखा गया था, लेकिन जुलाई 2020 में इसे मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था।
रिपोर्टों के अनुसार, सीबीआई ने 26 अक्टूबर, 2021 को हत्या के मामले में आरोप पत्र दायर किया था, और इसके बाद 31 जनवरी, 2022 को पूरक आरोप पत्र दायर किया।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के भाई और आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के चाचा विवेकानंद रेड्डी की चुनाव से कुछ दिन पहले 15 मार्च, 2019 की रात को कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी।
राज्य के 68 वर्षीय पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद अपने घर पर अकेले थे, तभी अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। सीबीआई ने विवेकानंद रेड्डी की बेटी सुनीता रेड्डी की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर 2020 में मामले की जांच अपने हाथ में ली, जिसने कुछ रिश्तेदारों पर संदेह जताया था।





