ताज़ा खबरेंभारत

अहमदाबाद: रिहायशी ईमारत में लगी आग, 2 की हालत गंभीर

गुजरात के अहमदाबाद में एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के गोटा इलाके में स्थित गणेश जेनेसिस बिल्डिंग में आग लग गई. इमारत एसजी हाइवे से कुछ ही दूर स्थित है, जो अहमदनबाद को गांधीनगर से जोड़ता है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ईमारत के पांचवें और छठे माले पर आग लगी. आगे को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. जानकारी के मुताबिक आग की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ALSO READ: कारगिल विजय दिवस: सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को ‘दुस्साहस’…

बताया जा रहा है कि आग के दौरान बिल्डिंग में 30 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है.

स्थानीय समाचार चैनल TV9 गुजराती के अनुसार फायर ब्रिगेड को लोगों को बचाने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल करना पड़ा क्योंकि आमतौर पर बिल्डिंग से लोगों को बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली हाइड्रोलिक सीढ़ी काम नहीं कर रही थी.

आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button