ताज़ा खबरेंभारत

अलीगढ़: खेत में खींचकर नाबालिग से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, मामले में 1 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश सरकार आये दिन महिला सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में खड़ी रहती है। अभी देश भर में हाथरस को लेकर लोगों में आक्रोश कम हुआ नहीं था कि अलीगढ में सामने आये दुष्कर्म के मामले ने लोगों को फिर शर्मसार कर दिया है। दरअसल अलीगढ में एक नाबालिग को खेत में खींच कर उसके साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

3 आरोपी है फरार।

बता दे यह मामला अलीगढ़ के थाना क्षेत्र लोधा का है जहाँ नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी तीन आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़े : दलित नेता की हत्या से बिहार में गरमाई सियासत, तेजप्रताप और तेजस्वी पर मामला दर्ज

कब हुआ हादसा ?

पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया कि वह अपने खेत से घास लेकर अपने घर आ रही थी तभी कुछ लोगों ने उसे रोका और उसके बाद जबरदस्ती खेत में घसीट कर ले गए, जहाँ खेत के अंदर नाबालिग के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया।

धमकी कि वजह से 3 दिन तक पीड़िता रही चुप।

आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को परिजनों के सामने मुंह न खोलने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद धमकी से डरकर तीन दिन तक पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। फिर इसके बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया और परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button