ताज़ा खबरेंभारत

अलीगढ़ में दहशरे पर दहन से पहले गायब हुआ रावण का पुतला, कमेटी ने पुलिस पर ही लगा दिया आरोप

बुराई पर अच्छाई की विजय होने से पहले ही अलीगढ़ में रामलीला ग्राउंड से ऐसी खबर आई है की लोगों समेत समिति वालों के होश उड़ गए। रावण दहन के इंतज़ार में लोग जब विजयदशमी के दिन उठे तो देखा की रामलीला ग्राउंड से रावण का पुतला ही गायब हो गया है। इस घटना के बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे जहाँ उन्होंने पुलिस पर मनमानी करते हुए रावण दहन रोकने का आरोप लगाया है।

बता दे रावण के गायब हो जाने के कुछ ही देर बाद दहन स्थल के पीछे रावण का पुतले का सिर्फ ढांचा मिला। अब मामले में भाजपा नेता की तरफ से रामलीला महोत्सव अध्यक्ष वेदप्रकाश जैन के खिलाफ थाना गांधीपार्क में तहरीर दी गई है।

पांच दिनों से रावण का पुतला हो रहा था तैयार।

अब पुतला गायब होने के बाद समिति का कहना है कि हमने तय किया था कि रावण दहन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए रामलीला ग्राउंड में ही कराया जाएगा। जिसके चलते पुतले की ऊंचाई भी घटा दी गई थी। रामलीला गोशाला कमेटी ने परंपरा को कायम रखने के लिए इस बार मंचन की जगह संगीतमय रामायण पाठ भी कराया था। विजयादशमी के लिए बीते पांच दिनों से रावण का पुतला तैयार किया जा रहा था। जिसके बाद रविवार को ग्राउंड में पुतले को आतिशबाजी लगाकर खड़ा किया जाना था। लेकिन सुबह कमेटी के पदाधिकारी व आसपास के लोग पहुंचे तो वहां पर रावण का पुतला नहीं मिला। यह देख सभी लोग हैरान हो गए और तो और पुतला तैयार करने वाला कारीगर भी नहीं मिला।

अब पुलिस पर ही लगाया आरोप।

इस मामले के बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने कथित तरीके से आरोप लगाया कि पुलिस रावण दहन रोकने के लिए जबरन पुतला गायब कराया है। विवाद बढ़ने पर एसीएम प्रथम अंजुम बी सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी आ गए। इस दौरान कुछ लोगों को दहन स्थल के पीछे बाग में रावण के पुतले का ढांचा तहस-नहस अवस्था में पड़ा देखा। जिसके बाद कमेटी ने पुतले को दहन स्थल पर फिर से रखवाया। उधर जनप्रतिनिधियों, पुलिस-प्रशासन व कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि रावण दहन रामलीला ग्राउंड में ही कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए होगा। जिसके बाद कारीगर को घर से बुलवाकर लाया गया और पुन: पुतले को तैयार करवाया गया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button