Hindi Newsportal

अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल के नेता चुने गए पेमा खांडू ने तीसरी बार ली राज्य के सीएम की शपथ

0 684

अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल के नेता चुने गए पेमा खांडू ने तीसरी बार ली राज्य के सीएम की शपथ

 

अरुणाचल प्रदेश में बीती शाम भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए पेमा खांडू ने एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पेमा खांडू तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं, चाउना मीन ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल केटी परनाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में  करीब 11 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट पर जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की है। केंद्रीय प्रर्यवेक्षक भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ बुधवार को ईटानगर पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई और विधायक दल का नेता चुना गया। शाम को खांडू चुघ और कई विधायकों के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) केटी परनायक से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्यपाल ने खांडू और उनके मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। चुघ ने राजभवन में मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बियुराम वाघ ने मुख्यमंत्री के रूप में खांडू के नाम का प्रस्ताव रखा था। पार्टी के सभी 46 विधायकों ने इसका समर्थन किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की सराहना करते हुए, खांडू ने भाजपा में विश्वास जताने और उसे लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।