ताज़ा खबरें

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने तो सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने तो सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

 

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लेकिन इस दौरान दोनों राज्यों में बहुमत के आंकड़ों के नतीजे खुल चुके हैं जिसके मुताबिक 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 36 सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। वहीं नौ पर अभी तक आगे है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने तीन सीटों पर फतेह हासिल की और दो सीटों पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो सीटों पर जीत दर्ज की है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का एक सीट पर खाता खुला है और दो पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। दो सीटों पर निर्दलीय आगे हैं और एक सीट पर जीत दर्ज की है।

 

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने पर इटानगर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। सत्तारूढ़ भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

उधर बात अगर 32 सीटों वाले सिक्किम राज्य की करें तो यहाँ  सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में 32 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा पार कर सत्ता बरकरार रखी है। एसकेएम ने 18 सीटें जीती हैं और 13 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button