अमेरिका में भारतीय छात्र की हुई मौत, पिछले महीने से था गायब, पिता से मांगी गयी थी फिरौती
अमेरिका में भारतीय छात्र की हुई मौत, पिछले महीने से था गायब, पिता से मांगी गयी थी फिरौती
अमेरिका से एक भारतीय छात्र की मौत की खबर सामने आयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र का नाम मोहम्मद अब्दुल अरफात है, वह हैदराबाद का रहने वाला था और ओडियो में रहकर मास्टर्स कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र पिछले तीन हफ्ते से लापता था। वहीं उनके परिवार का आरोप है कि छात्र के पिता से 1200 डॉलर की फिरौती मांगी गई थी। बता दें कि छात्र पिछली 20 मार्च से लापता था।
इस मामले को लेकर न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने ट्वीट करते हुए छात्र की मौत पर शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने एक्स पर लिखा, “यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिनके लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा था, वह ओहियो के क्लीवलैंड में मृत पाए गए। अफरात के परिवार के प्रति वह संवेदना जताते हैं। मोहम्मद अब्दुल अरफात की मौत की जांच के लिए हम स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में हैं। छात्र के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए परिवार की हर संभव मदद की जा रही है.”
India in New York tweets, “Anguished to learn that Mohammed Abdul Arfath, for whom search operation was underway, was found dead in Cleveland, Ohio. Our deepest condolences to Mr Mohammed Arfath’s family. India in New York is in touch with local agencies to ensure a thorough… pic.twitter.com/uWTDIYai9h
— ANI (@ANI) April 9, 2024
पिछले महीने से लापता 25 वर्षीय भारतीय छात्र को अमेरिकी शहर क्लीवलैंड में मृत पाया गया है। यह एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी मौत है। हैदराबाद के नाचाराम के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स करने के लिए अमेरिका पहुंचे थे।
अरफात के पिता मोहम्मद सलीम ने मीडिया को बताया कि बेटे से उनकी बात आखिरी बार 7 मार्च को हुई थी, उसके बाद से बेटे का फोन बंद आ रहा था. सलीन ने बताया कि 19 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कहा कि अरफात को ड्रग्स बेचने वाले एक गिरोह ने किडनैप कर लिया है और 1,200 डॉलर की मांग की गई.
सलीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मुझे एक अज्ञात नंबर से फोन आया, और फोन करने वाले ने बताया कि मेरे बेटे को किडनैप कर लिया गया है और पैसे की मांग की। फोन करने वाले ने पैसे भेजने का तरीका नहीं बताया. जब मैंने उससे बेटे से मेरी बात करने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया। ”
गौरतलब है कि 6 अप्रैल को भी उमा सत्य साईं गड्डे नाम के एक भारतीय छात्र की मौत की खबर सामने आई थी. छात्र ओहियो के क्लीवलैंड से पढ़ाई कर रहा था.बता दें कि 2024 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में कई भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की मौतें हो चुकी हैं।





