ताज़ा खबरें

अमृतसर से कटरा जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, 55 घायल

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से बेहद दुखद घटना सामने आई है. जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 55 लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.

 

मामला जम्मू-श्रीनगर का है जहां अमृतसर से कटरा जा रही एक बस झज्जर कोटली की गहरी खाई में गिर गई और उसमे सवार करीब 10 लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है. SDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है. बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी.

 

बता दें कि, बस कटरा के रियासी जिले में हादसे का शिकार हुई. बताया जा रहा है कि बस तीर्थयात्रियों को माता वैष्णो देवी मंदिर ले जा रही थी. कटरा त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल के लिए आधार शिविर है.

 

ANI

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button