विदेश

अफगानिस्तान से लाए गए 78 अफगानियों में 16 संक्रमित, सभी 78 को किया गया क्वारैंटाइन; केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी आए थे संपर्क में

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद एयरलिफ्ट किए जा रहे भारतीय व अफगान नागरिकों ने भारत की समस्या कोरोना के मद्देनज़र बढ़ा दी है। दरअसल, जिन 78 अफगान नागरिकों को भारत लाया गया था, उसमें से 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ख़ास बात यह है कि सभी 16 लोग एसिम्प्टोमैटिक हैं- यानी उनमें वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, इन 16 लोगों में वे तीन सिख भी शामिल हैं जो काबुल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां सिर पर उठाकर लाए थे। फिलहाल एहतिहातन सभी 78 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी थे कोरोना संक्रमितों के संपर्क में, अब करना होगा 14 दिन का क्वारंटीन पूरा ।

बता दे कोरोना जांच में सामने आए 16 संक्रमितों में तीन अफगानी सिख भी शामिल हैं जो अफगानिस्तान के गुरुद्वारे से गुरुग्रंथ साहिब के तीन स्वरूप लेकर भारत आए थे। इन सिखों से गुरुग्रंथ साहिब को लेने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी एयरपोर्ट पहुंचे थे, जिस कारण वह भी कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ गए। गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार उन्हें भी 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करना होगा।

एयरपोर्ट पर ही हो रही कोरोना की जांच।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार, अफगानिस्तान से आ रहे लोगों की कोरोना जांच करा रही है। एयरपोर्ट पर ही उनकी जांच की जा रही है। इसी जांच में 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े: जमानत के बाद भी नारायण राणे को रहत नहीं, अब नासिक पुलिस ने भेजा नोटिस; बेटे नितेश राणे ने किया ट्वीट-” करारा जवाब मिलेगा”

अब तक 626 लोगों को निकाला गया।

तालिबान पर कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अफगानिस्तान के हालात बहुत ही नाजुक हैं, जिसके बाद सभी देश अपने-अपने नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि अफगानिस्तान से अब तक 228 भारतीय नागरिकों सहित 626 लोगों को बाहर निकाला गया है। इसमें 77 अफगानी सिख भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 626 लोगों में भारतीय दूतावास के लोग शामिल नहीं हैं।

G7 देश 31 अगस्त के बाद भी जारी रखेंगे रेस्क्यू ऑपरेशन।

बता दे दुनिया की 7 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों (G7) ने सोमवार को तालिबान से साफ शब्दों में कहा कि वे 31 अगस्त के बाद भी अफगानिस्तान में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी रखेंगे। समूह में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के देश शामिल हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button