ताज़ा खबरें

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में प्रदर्शन, नवादा में टायर जलाकर विरोध

केंद्र सरकार द्वार रोजगार के लिए सेना भर्ती “अग्निपथ योजना” के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन की आग खासतौर पर बिहार में ज्यादा देखने को मिल रही है.
 

केंद्र सरकार की नई योजना “अग्निपथ” के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन जोरों पर है. गुरुवार को प्रदेश के मुंगेर से खबर सामने आई है कि, कई युवाओं ने सशस्त्र बलों के लिए हाल ही में घोषित हुए #AgnipathRecruitmentScheme को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

वहीं इस प्रदर्शन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि, हम कड़ी मेहनत करने के बाद सेना में भर्ती होते हैं. PM निर्णय ले रहे हैं कि 4 साल की नौकरी होगी. किस हिसाब से 4 साल की नौकरी होगी क्योंकि 8 महीने की ट्रेनिंग और 6 महीने की छुट्टी होगी तो लगभग 3 साल में हम देश की क्या रक्षा करेंगे. यह निर्णय वापस लेना होगा.

 

बिहार के कैमूर जिले से भी युवाओं के प्रदर्शन की खबर आई. जहां जिले के भभुआ रोड स्टेशन पर युवाओं द्वारा ट्रेनों में तोड़फोड़ की जा रही. पथराव के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस के कई शीशे टूट गए हैं. प्रदर्शकारियों द्वारा ट्रेन की बोगी में आग भी लगाई गई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button