ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

हाथरसः छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद मौत, मौसी के बेटे ने ही दिया घटना को अंजाम

हाथरस में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दुःख का पहाड़ अभी कम नहीं हुआ था कि आज उत्तरप्रदेश में हाथरस की ही एक और मासूम की दुष्कर्म के बाद मौत हो गई है. दरअसल, 15 दिन पहले सादाबाद क्षेत्र के मई जटोई निवासी 6 वर्षीय बालिका के साथ अलीगढ़ जिले के इगलास गांव में रेप की घटना हुई थी. मासूम का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसके बाद आज मासूम ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है.

क्या है परिजनों की मांग।

परिजनों की मांग है कि जब तक सही आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा और इगलास कोतवाल को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक वे बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. फिलहाल मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सही आरोपी को नहीं पकड़ा है.

File Image

क्या कहना है पुलिस का।

मौसी के घर गयी थी बच्चियाँ।

लड़की के पिता का कहना है कि तीन महीने पहले मेरी दो लड़कियों को उसकी मौसी अपने घर लेकर गई थी. वहां पर मौसी के लड़के ने लड़की के साथ रेप किया. मेरी मांग है कि पुलिस मेरी बड़ी लड़की को वापस लाए और सही आरोपी को गिरफ्तार करे. अभी पुलिस ने गलत लड़के को गिरफ्तार किया है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

ये भी पढ़े : आईपीएल 2020 : मुंबई इंडियंस का आज सामना करेगी राजस्थान रॉयल्स, जानें दोनों टीमों की तैयारी

पिता ने लगाईं मदद की गुहार।

लड़की के पिता ने इगलास के एसओ पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है. मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. मेरी मांग है कि असली अपराधी को गिरफ्तार किया जाए और इगलास के एसओ को सस्पेंड किया जाए. पिता की शिकायत है कि जिला प्रशासन उसकी सुध नहीं रहा है.

बड़ी बहन को लेकर फरार है मौसी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button