भारतराजनीति

हरियाणा में जीत के बाद पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे CM नायब सैनी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. पीएम और नायब सैनी की मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर नायब सैनी की फोटो के साथ लिखा, “मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री शिष्टाचार भेंट हुई है. हरियाणा में हमारी जो प्रचंड जीत हुई है उसके बारे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया है. मैंने प्रधानमंत्री को कहा है कि उन्हें हरियाणा के लोग बहुत प्यार और स्नेह करते हैं जिसका परिणाम है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बन रही है.”

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मेरी जो ड्यूटी थी वो मैने पूरी की है. यह (मुख्यमंत्री कौन होगा) हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा… विधायक दल अपना नेता चुनेगा, किसे चुनेगा या किसे नहीं चुनेगा ये उस पर है… हमारे यहां ‘किंतु-परंतु’ नहीं है… संसदीय बोर्ड का जो आदेश होगा वो मान्य होगा… उनका जो भी फैसला होगा वो सर्वमान्य है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button