ताज़ा खबरें

हरियाणा: पूर्व सीएम ओपी चौटाला को चार साल की जेल, 4 संपत्ति होगी सील

हरियाणा: पूर्व सीएम ओपी चौटाला को चार साल की जेल, 4 संपत्ति होगी सील

 

हरियाणा:  पूर्व सीएम ओपी चौटाला को दिल्ली की एक अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। इसके अलावा कोर्ट ने चौटाला पर 50 लाख का जुर्माना भी लगाया है। ओम प्रकाश चौटाला की 4 संपत्तियां सीज करने का भी कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला ने भी बयान देते हुए कहा कि  वह स्पेशल कोर्ट के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार को सीबीआई के वकीलों और ओम प्रकाश चौटाला, दोनों की दलीलें सुनीं थीं और आज यानी शुक्रवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। ओमप्रकाश चौटाला को 1993 से 2006 तक आय से अधिक संपत्ति हासिल करने के मामले में दोषी ठहराया गया था। चौटाला ने अदालत से चिकित्सा बीमारियों और बुढ़ापे का हवाला देते हुए उन्हें न्यूनतम सजा देने का आग्रह किया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button