ताज़ा खबरेंभारत

हरदा पटाखा फैक्ट्री की वह भयानक घटना जिसने ली 11 लोगों की जान; नहीं था लाइसेंस

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को बिना लाइसेंस वाली फैक्ट्री में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए. जिसके कारण भीषण आग लगने से आस-पास के इलाक़े में हड़कंप मच गया. इस भयानक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 174 अन्य घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक ये फैक्ट्री पिछले 2 दशक से ज्यादा समय से बिना वैध लाइसेंस और जरूरी  सुरक्षा सावधानियों के बिना चल रही थी.

 

यह पहली बार नहीं है कि इस फैक्ट्री में धमाका हुआ हो. बता दें कि इसी फैक्ट्री में तीन साल पहले हुए एक अन्य विस्फोट में एक ही परिवार की तीन महिला मजदूरों की जान चली गई थी. 2021 में हुई एक और घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में फैक्ट्री मालिकों में से एक, राजेश अग्रवाल कोगिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और सुरक्षा चिंताओं के बाद भी साल 2022 में कारखाने का लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया, जिससी वजह से फैक्ट्री में पटाखे बनना जारी रहे और ये घटना हो गई.

 

बता दें कि साल 2017 में पटाखा यूनिट मालिकों ने विस्फोटक अधिनियम के तहत लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था, तब तत्कालीन हरदा जिला कलेक्टर को पता चला कि राजधानी भोपाल से करीब 150 किमी दूर हरदा शहर के बाहरी इलाके में मौजूद फैक्ट्री बिना आवश्यक लाइसेंस के पटाखे बना रही थी मौजूदा परमिट में सिर्फ चाइनीज पटाखे और फुलझड़ियां समेत स्टोरेज और बिक्री की परमिशन थी.

 

इस घटना को संज्ञान में लेते हुआ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कोरिडोर की व्यवस्था की जा रही है. लगातार राहत-बचाव कार्य पर नजर रखी जा रही है.

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी के हमीदिया अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. उन्होंने कहा, “मैंने सभी जिलों से ऐसे ही स्थानों की निरीक्षण रिपोर्ट मांगी है, हम ऐसी कार्रवाई करेंगे जो याद रहेगी.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button