ताज़ा खबरेंभारत

“हम सब तो निमित्त मात्र हैं, काशी में करने वाले तो केवल महादेव हैं…”: BHU में PM मोदी का अनोखा अंदाज

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. बीएचयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”जिस काशी को समय से भी प्राचीन कहा जाता है, जिसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है. ये दृश्य हृदय में संतोष भी देता है, गौरव की अनुभूति भी कराता है और यह विश्वास भी दिलाता है कि अमृत काल में सभी युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में काशी में विकास के जो कार्य हुए हैं और काशी के बारे में संपूर्ण जानकारी पर आज यहां दो बुक भी लांच की गई है. पिछले 10 वर्ष में काशी ने विकास की जो यात्रा तय की है, उसके हर पड़ाव और यहां की संस्कृति का वर्णन इन बुक में भी किया गया है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम सब तो निमित्त मात्र हैं, काशी में करने वाले तो केवल महादेव हैं. जहां महादेव की कृपा हो जाती है, वह धरती ऐसे ही समृद्ध हो जाती है.” पीएम मोदी ने आगे कहा ‘हमारे ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म के उत्थान में जिन भाषाओं का सबसे बड़ा योगदान रहा है, संस्कृत उनमें सबसे प्रमुख है. भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख अभिव्यक्ति है. भारत एक यात्रा है, संस्कृत उसके इतिहास का प्रमुख अध्याय है. भारत विविधता में एकता की भूमि है, संस्कृत उसका उद्गम है.

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयोध्या धाम के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदु मंदिर बना है…अब काशी की आभा वैश्विक मंच पर किस रूप में सांस्कृतिक रूप से बुलंद हो रही है, संयुक्त अरब अमीरात में बना हुआ मंदिर भी इसका एक नया उदाहरण है…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button