भारतराजनीति

सैनिकों को खोने का दर्द शब्दों में नहीं किया जा सकता बयां – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 15 जून को लद्दाख के गैलवान घाटी क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में कर्नल सहित 20 भारतीय सेना के जवानों के शहीद हो जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “ये दर्द शब्दों में बयां नहीं हो सकता”।

लद्दाख के गैलवान में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए हमारे बहादुर सैनिकों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। राष्ट्र हमारे अमर वीरों को नमन करता है जिन्होंने भारतीय क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी बहादुरी और कुर्बानी भारत के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती है।

लद्दाख की गैलवान घाटी में 15 जून की देर रात को भारतीय सैनिकों और चीन सैनिकों में हिंसक झड़प शुरू हो गई, ये लड़ाई तब छिड़ी जब हाल ही में दोनों पक्षों के बीच एक राजनयिक ‘डी-एस्केलेशन’ प्रक्रिया स्थापित की गई थी। भारत ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में पैदा हुई स्थिति में बदलाव किया जा सकता है और स्थिति को टाला जा सकता था, अगर चीन मनमानी कर के समझौते में दखल नहीं देता।

ये भी पढ़े  : AAP विधायक आतिशी निकली कोरोना पॉजिटिव, सीएम केजरीवाल ने कहा जल्द स्वस्थ्य होकर करेंगी जनता की सेवा

सूत्रों के अनुसार हिंसक झड़प के दौरान कोई गोलियां नहीं चलाई गईं और ना ही लाठी का इस्तेमाल किया गया। युद्ध में भारतीय पक्ष के एक इंफ़ैंट्री बटालियन अधिकारी सहित 20 बहादुर सैनिक शहीद हो गए। आधिकारिक तौर पर, चीन ने अब तक, अपनी तरफ से हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनके भी लगभग 40 जवान हताहत हुए होंगे।

इसी के मद्देनज़र पीएम नरेंद्र मोदी ने 19 जून, 2020 को शाम 5 बजे गलवान घाटी की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button