ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सुप्रीम कोर्ट में उठा फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का मुद्दा , अदालत ने दिया नाम बदलने का सुझाव

बॉलीवुड: आलिया भट्ट स्टारर फिल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी का मुद्दा मूवी रिलीज से पहले ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. भंसाली प्रोडक्शन को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुझाव मिला कि मूवी का नाम बदल कर कुछ और रख दिया जाए.

आपको बता दें कि करीब साल भर से मूवी रिलीज का इंतजार कर रहे मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट 25 फरवरी रखी है. लेकिन कोर्ट में पहुंचे मामले के कारण संजय लीला की मूसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. याचिकाकर्ता गंगुबाई के दत्तक पुत्र बाबूजी रावजी शाह ने इस फिल्म के नाम सहित कई बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए फिल्म की रिलीज रोकने की गुहार सुप्रीम कोर्ट में लगाई है.

अदालत में फिल्म पर रोक को लेकर कई केस लंबित हैं. इसलिए कोर्ट ने यह सुझाव दिया कि फिल्म का नाम बदला जा सकता है ? हालांकि इस याचिका पर जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके महेश्वरी की पीठ गुरुवार को भी सुनवाई करेगी.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button