ताज़ा खबरें

सिक्किम सरकार का अपडेट, अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 19, लापता हुए 103

सिक्किम सरकार का अपडेट, अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 19, लापता हुए 103

 

उत्तरी पूर्व राज्य सिक्किम में बीते मंगलवार बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ से राज्य में तबाही का माज़र देखने को मिल रहा है। सिक्किम सरकार ने अपडेट दिया है कि अचानक आई बाढ़ में अब तक मरने वालों की संख्या 19 हो गयी हैं वहीं लापता हुए लोगों की संख्या 103 .

 

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में लापता भारतीय सेना के जवानों की भी तलाश जारी है। इस बीच, भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम में फंसे नागरिकों और पर्यटकों को भोजन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधाओं के विस्तार में सहायता प्रदान कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। चुंगथांग में तीस्ता स्टेज 3 बांध में काम करने वाले 12-14 मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे हुए हैं।

मंगन जिले के चुंगथांग और गंगटोक जिले के डिक्चु, सिंगतम और पाक्योंग जिले के रंगपो से लोगों के घायल होने और लापता होने की सूचना मिली है।

सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया, ”ल्होनाक झील में मंगलवार रात करीब 10:42 बजे बादल फट गया। इसके बाद झील ने अपना तटबंध तोड़ दिया और तीस्ता नदी की ओर अपना रुख कर लिया। जल्द ही तीस्ता बेसिन के विभिन्न हिस्सों में पानी में वृद्धि की सूचना मिली, विशेष रूप से चुंगथांग में खतरनाक स्तर जहां तीस्ता चरण 3 बांध टूट गया था।

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button