ताज़ा खबरें

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद, जानिए कितने बजे से शुरू हो रहा है ग्रहण

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद, जानिए कितने बजे से शुरू हो रहा है ग्रहण

 

मंगलवार यानी 8 नवनंबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को और सूर्य ग्रहण अमावस्या को लगता है। इस बार यह चंद्र ग्रहण आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम लग रहा है। शास्त्रों में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है ग्रहण के दौरान भगवान कष्ट में होते हैं। इसी लिए आज चंद्र ग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। श्रद्धालु बाहर से पूजा करते दिखे।

 

पंद्रह दिन में यह दूसरा ग्रहण है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल आज सुबह से ही शुरू हो जाएगा। बता दें कि चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है । इस चंद्रग्रहण का सूतक 8 नवंबर की सुबह 8. 29 बजे से ही लग गया है।

हिंदू धर्म में ग्रहण की घटना को लेकर मान्यताएं 

पौराणिक कथा के अनुसार अमृत पाने के लिए देवताओं और दानवों के द्वारा जब समुद्र मंथन किया गया तब अमृत पाने के लिए देवों और दानवों के बीच विवाद होने लगा। इस विवाद को सुलझाने और देवताओं को अमृत का सेवन करवाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया। भगवान विष्णु ने सभी देवों और दानवों को अलग-अलग बिठा दिया। मोहिनी रूप धारण किए हुए विष्णु जी देवताओं को अमृतपान कराने लगे। लेकिन छल से राहु देवताओं की लाइन में आकर बैठ गया और अमृत पान कर लिया।

देवों की पंक्ति में बैठे चंद्रमा और सूर्य ने राहु को ऐसा करते हुए देख लिया। उन्होने इस बात की जानकारी भगवान विष्णु को दे दी। इस बात की जानकारी होते ही भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया,लेकिन राहु के अमृत पान करने के कारण उसकी मृत्यु नहीं हुई। जिसके बाद उसके सिर वाला भाग राहु और धड़ वाला भाग केतु के नाम से जाना गया। इसी कारण राहु और केतु सूर्य और चंद्रमा को अपना शत्रु मानते हैं और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को ग्रास लेते हैं। जिसके कारण चंद्र ग्रहण लगता है। सूर्य पर ग्रहण भी इन्हीं दोनों के कारण लगता है।

 देश के प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण प्रारंभ और समापन का समय

                                प्रारंभ समय…..      समापन समय

  • नई दिल्ली…..05:32 पीएम………..06:18 पीएम
  • मुंंबई………06:05 पीएम………..06:18 पीएम
  • कोलकाता…..04:56 पीएम………..06:18 पीएम
  • चेन्नई……..05:42 पीएम…………06:18 पीएम
  • पटना……..05:05 पीएम…………06:18 पीएम
  • रांची………05:07 पीएम…………06:18 पीएम
  • लखनऊ…….05:20 पीएम…………06:18 पीएम
  • नोएडा……..05:32 पीएम…………06:18 पीएम
Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button