ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ी खबर, पुलिस कस्टडी में आरोपी ने की आत्महत्या

मुंबई: सलमान खान के घर फायरिंग केस में बड़ी खबर सामने आई है. जहां इस मामले में जुड़े एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी जिसका नाम अनुज थापन है, ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की. बता दें कि अनुज पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है.

 

मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी अनुज थापन ने चादर से आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद आरोपी अनुज थापन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मुंबई पुलिस मुख्यालय में स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर में आरोपियों को पूछताछ के लिए लॉकअप में रखा गया था. बता दें कि इससे पहले मुंबई की एक विशेष अदालत ने बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था.

 

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग के लिए आरोपियों को बंदूक देने वाले दो शख्स को पुलिस पंजाब से मुंबई लेकर आई थी. पकड़े गए आरोपियों के नाम सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन है. अनुज थापन ट्रक पर हेल्पर का काम करता है. जबकि सुभाष खेती का काम करता है. अनुज पर पहले से अपराध दर्ज हैं और लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button