ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

सभी घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों को करेंगे देश से बाहर: अमित शाह

बुधवार को राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अवैध प्रवासियों और घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने घुसपैठ पर रोकथाम लगाने पर अपना रुख साफ़ करते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार अवैध प्रवासियों और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करेगी और उन पर अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कार्रवाई भी करेगी.

गृह मंत्री का यह बयान सपा सांसद जावेद अली खान द्वारा एनआरसी पर उठाये सवालों के जवाब में आया.

खान ने सरकार से पूछा कि क्या एनआरसी जैसा कोई और रजिस्टर लागू हो रहा है और अगर हो रहा है तो कौन से राज्य इसके दायरे में आएंगे.

ALSO READ: कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे का फैसला आज, विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर जाधव मामले…

इसके जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनआरसी असम समझौते का हिस्सा है और बीजेपी के घोषणापत्र का भी हिस्सा है. देश की जमीन पर रहने वाले घुसपैठियों की पहचान कर कानून के तहत इनको बाहर किया जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनआरसी असम अकॉर्ड का हिस्सा है और भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में भी कहा था कि वह अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर करेगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button