ताज़ा खबरें

संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, सरकार बनाने का पेश किया दावा

संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, सरकार बनाने का पेश किया दावा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। मुलाकात में मनोनीत पीएम मोदी ने शुक्रवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया और सभी समर्थक सांसदों की लिस्ट राष्ट्रपति को सौंप भी दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “18वीं लोकसभा एक प्रकार से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के इरादे वाली लोकसभा है। आजादी के अमृत महोत्सव के बाद का यह पहला चुनाव है। यह वह 25 वर्ष है जो हमारे अमृत काल के 25 वर्ष है…”

उन्होंने कहा कि ने कहा, “मैंने राष्ट्रपति को कहा है कि हमें नौ(9 जून) तारीख शाम को सुविधा रहेगा और हम तब तक मंत्री परिषद की सूची राष्ट्रपति को सौपेंगे और फिर शपथ समारोह होगा।”

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…NDA-1, NDA-2, NDA-3 यह एक निरंतरता है और हमारे संकल्पों को लेकर, सूशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को लेकर, देश के सामान्य जन के सपनों को पूरा करने के प्रयास के रूप में, इस निरंतरता को हम और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे।

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि 18वीं लोकसभा में, हमारे पांच वर्ष के कार्यकाल में हम उसी गति और समर्पण भाव से देश की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने में कोई कमी नहीं रखेंगे… आज सुबह NDA की बैठक हुई और सभी NDA के साथियों ने मुझे फिर से एक बार इस दायित्व के लिए पसंद किया है और सभी NDA के साथियों ने राष्ट्रपति को इसकी जानकारी दी… राष्ट्रपति ने मुझे बुलाया था और मुझे प्रधानमंत्री मनोनीत के रूप में काम करने की अनुमति दी है और शपथ समारोह के लिए सूचित किया है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button