ताज़ा खबरें

संजय राउत की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, 10 अक्टूबर तक बढ़ी हिरासत, पात्रा चॉल भूमि घोटाले ईडी ने किया था गिरफ्तार

संजय राउत की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, 10 अक्टूबर तक बढ़ी हिरासत, पात्रा चॉल भूमि घोटाले ईडी ने किया था गिरफ्तार

 

शिवसेना सांसद संजय राउत इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें ईडी ने 1 अगस्त को पात्रा चॉल लैंड घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। मुंबई की एक विशेष अदालत ने राउत की न्यायिक हिरासत को 10 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। अब संजय राउत की रिमांड और जमानत दोनों पर एक ही दिन सुनवाई होगी। कोर्ट ने दोनों को एक साथ कर दिया है। इसके साथ ही अब 10 अक्टूबर को ही जमानत अर्जी और जेल हिरासत पर कोर्ट सुनवाई करेगा।

 

मालूम हो कि इससे पहले भी अदालत ने 19 सितंबर को संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। 1 अगस्त से ही वह जेल में बंद हैं। और आज एक बार फिर न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गयी है जिसके चलते वह अब दशहरे तक जेल में ही रहेंगे।

दरअसल, 2018 में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक केस दर्ज कराया था। ये केस राकेश कुमार वधावन, सारंग कुमार वधावन और अन्य के खिलाफ था। ED के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया था कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को पात्रा चॉल को पुनर्विकसित करने का काम मिला था। ये काम MHADA ने उसे सौंपा था। इसके तहत कंस्ट्रक्शन कंपनी को पात्रा चॉल में 672 किरायेदारों के घरों को पुनर्विकसित करना था। पात्रा चॉल मुंबई के गोरेगांव में बनी है। जिस जमीन पर ये फ्लैट रिडेवलप होने थे, उसका एरिया 47 एकड़ था।

ED के मुताबिक गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने MHADA को गुमराह किया और बिना फ्लैट बनाए ही ये जमीन 9 बिल्डरों को बेच दी. इससे उसे 901.79 करोड़ रुपये मिले। बाद में गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने Meadows नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू किया और घर खरीदारों से फ्लैट के लिए 138 करोड़ रुपये जुटाए। जांच में सामने आया कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने गैरकानूनी तरीके से 1,039.79 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। आगे चलकर उसने गैरकानूनी तरीके से ही इस रकम को अपने सहयोगियों को ट्रांसफर कर दी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button