Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड में हुआ हिमस्खलन, दो की मौत, फंसे 29 लोग, वायुसेना का हेलीकाप्टर से रेस्क्यू अभियान जारी

0 371

उत्तराखण्ड में हुआ हिमस्खलन, दो की मौत, फंसे 29 लोग, वायुसेना का हेलीकाप्टर से रेस्क्यू अभियान जारी

 

उत्तराखंड में मौसम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ द्रौपदी इलाके में स्थित डंडा -2 पर्वत शिखर पर बर्फ के तूफ़ान के दौरान हिमस्खलन हुआ है। जिसमें कम से कम 29 लोगों के फंसे होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, डंडा-2 पर्वत पर 170 पर्वतारोहियों का एक समूह प्रशिक्षण ले रहा था। तभी हुए हिमस्थलन में 29 प्रशिक्षु पर्वतारोही फंस गए। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि 29 एनआईएम प्रशिक्षुओं में से 8 प्रशिक्षुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं वायुसेना के हेलीकॉप्टरों का रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

 

 

फंसे हुए प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए निम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे। जिसमे 29 लोग एवलांच की चपेट में आये हैं। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, 21 लोगों का रेस्क्यू कार्य गतिमान है। रेस्क्यू के लिए हैली कि मदद ली जा रही है।