ताज़ा खबरेंविदेश

श्रीलंका: ईस्टर संडे को कोलंबो में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में 42 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को कोलंबो, श्रीलंका में ईस्टर के जश्न के दौरान हुए बम विस्फोटों में 42 से अधिक लोग मारे गए हैं और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

श्रीलंका की समाचार न्यूज़ एजेंसी, न्यूज़ फर्स्ट ने बताया कि कोच्चीकेड में सेंट एंथोनी चर्च, कटुवापिटिया में सेंट सेबेस्टियन चर्च, शांगरी ला होटल, सिनामन ग्रैंड होटल और बटियाकोला में एक चर्च के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर लिखा,“मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हूं. हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.”

श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने विस्फोटों में सहायता के लिए भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. Được bảo trợ pháp lý bởi CEZA, an toàn khẳng định vị thế của một nhà cái quốc tế chuyên nghiệp. Đây là điểm đến lý tưởng cho những nhà đầu tư tìm kiếm sự ổn định và minh bạch. TONY03-24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button