शिव आराधना के पवित्र महीने सावन का पहला सोमवार आज, यहाँ जानें पूजा विधि और महत्व

शिव आराधना के पवित्र महीने सावन का पहला सोमवार आज, यहाँ जानें पूजा विधि और महत्व
शिव आराधना के पवित्र महीने सावन की शुरुवात हो गयी है। हिंदू पंचाग के अनुसार सावन का पहला आज यानी सोमवार से हो हुई है मसलन आज सावन का पहला सोमवार है। हिन्दू धर्म में सावन मास अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह पूरा महीना भगवान शिव का प्रिय माना गया है। शास्त्रों की मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।
मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव के ध्यान और उपासना से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन के संकट दूर हो सकते हैं। सावन के पहले सोमवार की पूजा विशेष रूप से भक्तों को आंतरिक शांति और आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है। इस दिन शिवलिंग की पूजा करके और नियमों का पालन करके आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं।
सावन के महीने का महत्व
हिन्दू मान्यता है कि इस समय भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार भोलेनाथ संभालते हैं। इसलिए सावन में भोलनाथ की पूजा का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व होता है।
ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार को शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं तो या तो शिव मंदिर जाएं या घर पर एक शिवलिंग की स्थापना करें। शिवलिंग पर जल, दूध, शहद या गंगाजल से महादेव पर एक पतली धारा बनाकर अभिषेक करें, यह प्रक्रिया पवित्रता और समर्पण का प्रतीक होती है। इसे दौरान 108 बार महादेव के मंत्रों का जाप करें। अब मुट्ठीभर चावल और बेलपत्र (Belpatra) अर्पित करें। कहते हैं अगर इन तीन चीजों से शिव जी की पूजा की जाए तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। धन संकट दूर होता है। आर्थिक के साथ मानसिक कष्ट भी खत्म हो जाते हैं।





