ताज़ा खबरें

शिवसेना MLA ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, “हमारा अपमान किया गया”

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी संकट चरम पर है. महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों में पड़ी फूट और सियासी संकट के बीच शिवसेना के साथ बगावत करने वाले औरंगाबाद के विधायक संजय शिरसाट ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम एक चिठ्ठी लिखकर बताया कि क्यों बागी हुए विधायक.

 

संजय शिरसाट ने पत्र ट्विटर पर शेयर किया जिसमें लिखा है, कि राज्य में शिवसेना का CM होने के बावजूद पार्टी के विधायकों को वर्षा बंगला (मुख्यमंत्री आवास) जाने का अवसर नहीं मिला. CM के आसपास के लोग तय करते थे कि हम उनसे मिल सकते हैं या नहीं. हमें लगा हमारा अपमान किया गया है.

 

आगे लिखा है कि, मख्यमंत्री कभी सचिवालय में नहीं होते थे, बल्कि मातोश्री (ठाकरे निवास) में रहते थे. हम मुख्यमंत्री के आस-पास के लोगों को फोन करते थे लेकिन वे कभी हमारे कॉल्स अटेंड नहीं करते थे. हम इन सब बातों से तंग आ चुके थे. हम मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाते थे लेकिन हमारे ‘असली विपक्ष’ कांग्रेस और NCP के लोगों को उनसे मिलने का मौका मिलता था और यहां तक कि उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम के लिए धन भी दिया जाता था.

 

जब हिंदुत्व और राम मंदिर पार्टी के लिए अहम मुद्दे हैं तो पार्टी ने हमें अयोध्या जाने से क्यों रोका. आदित्य ठाकरे की अयोध्या यात्रा के दौरान विधायकों को बुलाया गया और अयोध्या जाने से रोका गया: शिवसेना विधायकों का पत्र

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button