ताज़ा खबरें

शादी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब SC को शादी रद्द करने का अधिकार, तलाक के लिए 6 महीने का समय अब जरुरी नहीं

शादी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब SC को शादी रद्द करने का अधिकार, तलाक के लिए 6 महीने का समय अब जरुरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को शादी को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। यहाँ सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने कहा कि शादी अगर टूटने की कगार पर है तो कोर्ट वह अपनी तरफ से तलाक का आदेश दे सकती है। उन्होंने कहा कि अदालत संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्ति का इस्तेमाल कर यह आदेश दे सकती है।

इसके साथ ही पीठ ने कहा कि जब शादी को जारी रखना असंभव हो, तब सुप्रीम कोर्ट सीधे भी तलाक का आदेश दे सकता है। पीठ ने बताया कि आपसी सहमति से तलाक के मामलों में अब अनिवार्य 6 महीने के इंतजार का कानूनी प्रावधान भी लागू नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने विस्तृत फैसले में उन स्थितियों का भी ज़िक्र किया है, जब वह तलाक के मामलों में दखल दे सकता है। साथ ही, गुजारा भत्ता और बच्चों की परवरिश को लेकर भी चर्चा की है।

गौरतलब है कि हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13-B में इस बात का प्रावधान है कि अगर पति-पत्नी आपसी सहमति से तलाक के लिए फैमिली कोर्ट को आवेदन दे सकते हैं। लेकिन फैमिली कोर्ट में मुकदमों की अधिक संख्या के चलते जज के सामने आवेदन सुनवाई के लिए आने में समय लग जाता है. इसके बाद तलाक का पहला मोशन जारी होता है, लेकिन दूसरा मोशन यानी तलाक की औपचारिक डिक्री हासिल करने के लिए 6 महीने के इंतजार करना होता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button