Hindi Newsportal

दिल्ली-एनसीआर का बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कहीं बादल, तो कहीं बारिश

ANI: Delhi rainy
0 556

दिल्ली-एनसीआर का बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कहीं बादल, तो कहीं बारिश

देश के राजधानी दिल्ली और उससे सटे शहरों में आज यानि सोमवार को मौसम का मिजाज़ बदला है। यहाँ कहीं बादल छाए रहे तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली और उसके आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों के आसमान में सोमवार दोपहर को काले और घने बादल मौसम सुहाना हो गया।

इसके साथ ही सभी जगहों पर जोरदार बारिश ने तापमान में काफी कमी ला दी है। ‘तूफानी’ हवाओं के साथ तेज बारिश के चलते निचले इलाकों और कई सड़कों पर पानी भरने से कुछ जगहों पर जाम भी लग गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि अभी हफ्तेभर तक दिल्ली-एनसीआर वालों को गर्मी नहीं सताएगी।

गौरतलब है कि दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने आज सुबह ही बारिश की संभावना जता दी थी।

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इस हफ्ते कभी तेज तो कभी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ नागरिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि आने वाले 3 दिनों में पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश होती रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के लिए हमने तेज़ बारिश का अलर्ट दे रखा है। हरियाणा और पंजाब के लिए भी हमने अलर्ट दे रखा है। दिल्ली में भी अगले 3 दिनों में बारिश होती रहेगी, इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत में तापमान सामान्य से कम है। दिल्ली NCR, हरियाणा-पंजाब में तापमान सामान्य से 9-10 डिग्री सेल्सियस तक कम है। आने वाले 2 दिन तक तापमान ऐसा ही रहेगा, उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।