ताज़ा खबरें

विश्व हिंदी दिवस आज, जानें कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

विश्व हिंदी दिवस आज, जानें कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

 

आज मंगलवार यानी 10 जनवरी को देश व दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हार साल 10 जनवरी को ही विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पूरे विश्व में हिंदी सर्वाधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित और जागरुकता फैलाने के उद्देश्‍य से इसे पिछले कई सालों से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई देशों के प्रतिनिधियों ने बधाई दी ।

 

 

कब हुई थी इसकी शुरुआत

वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था. इसके बाद से भारत समेत संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

नागपुर में हुआ था पहला विश्व हिंदी सम्मलेन 

विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि। शामिल हुए थे। इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

साल 2023 की थीम 

इस साल की हिंदी दिवस की थीम है ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्‍ता को भूले।’

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button