ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

‘विजयी होगा बिहार, इस बार तेजस्वी तय हैं’ गाने के साथ आरजेडी ने फूंका चुनावी प्रचार का बिगुल

इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल की एक झलक आज उस वक़्त देखने को मिली जब ‘विजयी होगा बिहार, इस बार तेजस्वी तय हैं’ गाने के साथ आरजेडी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की.

कैम्पेन सॉन्ग ‘विजयी होगा बिहार, इस बार तेजस्वी तय हैं‘ का वीडियो पार्टी कार्यालय में राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने जारी किया। गौर करने वाली बात ये है कि इसमें उनके माता-पिता और भाई-बहन की झलक बहुत कम देखने को मिली है। इसके अलावा एक ‘तेजस्वी भव: बिहार’ नाम से एक अलग वीडियो भी जारी किया गया जिसमें नीतीश सरकार की नाकामियों को उजागर किया गया है। इसका नाम है ‘पंद्रह साल बिहार बेहाल सरकार बदलने से बदलेगी बिहार की नियति’ है।

ये भी पढ़े : सुपर फ़ास्ट मास्टरशेफ़! केरल की 10 वर्षीय लड़की एक घंटे में 33 व्यंजन पकाकर दर्ज कराया रिकॉर्ड बुक में अपना नाम

इधर संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मनोज झा ने दावा किया कि अगले दो से तीन दिन में सभी घटक दलों के साथ मिलकर सीट और प्रत्याशियों की संयुक्त सूची जारी की जाएगी. उन्होंने इस बात को भी बेहिचक स्वीकार किया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कुछ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा न होने के कारण विलंब हो रहा है.इसके साथ ही मनोज झा ने राष्ट्रीय जनता दल का घोषणा पत्र भी अगले कुछ दिन में मीडिया के सामने पेश करने का वादा किया.

बता दे तेजस्वी यादव समस्तीपुर के हसनपुर से अपने चुनावी अभियान की मंगलवार को शुरुआत करेंगे.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button